Connect with us
Uttarakhand government issued order, government offices will remain closed for next three days

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किया आदेश, तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किया आदेश, तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

1 min read

आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय (Uttarakhand Government office), आवश्यक सेवाओं से संबंधित दफ्तरों को मिलेगी छूट..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जी हां.. सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को आगामी 25 म‌ई तक बंद कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर 23 से 25 अप्रैल तक सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इन तीन दिनों में कार्यालय परिसरों को पूरी तरह सेनेटाइज करने के निर्देश भी सरकार द्वारा जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने फिर घटाई शादी समारोहों में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top