Connect with us
Uttarakhand government reissued order, government office will be again closed till then 28 April

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

1 min read

आगामी 28 अप्रैल तक प्रदेश में बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय (Uttarakhand Government office), आवश्यक सेवाओं से संबंधित दफ्तरों को मिलेगी छूट..

राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। दिन-प्रतिदिन हालात कितने बिगड़ते जा रहे हैं इसका अंदाजा सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पाबंदियों से लगाया जा सकता है। इसी को लेकर आज फिर एक बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां उत्तराखंड शासन ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों को आगामी 28 अप्रैल तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि इस दौरान आवश्यकीय सेवाओं से जुड़े दफ्तर पूर्व की भांति संचालित होते रहेंगे। सरकार द्वारा जारी आदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में बने रहने तथा फोन आन रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि इससे पूर्व सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों को 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बंद रखने के दिशा-निर्देश जारी किए थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किया आदेश, तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top