Connect with us
Uttarakhand: death of two brothers in suspicious circumstances in kanda bageshwar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाईयों की मौत से पुरे गांव में हड़कंप

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: पहाड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाईयों की मौत से पुरे गांव में हड़कंप

1 min read

बागेश्वर (Bageshwar) जिले की कांडा (Kanda) तहसील में हुई हृदयविदारक घटना, परिवार में कोहराम, पूरे गांव के साथ ही समूचे क्षेत्र में मचा हड़कंप..

राज्य के बागेश्वर (Bageshwar) जिले की कांडा (Kanda) तहसील से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ही पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना से जहां मृतकों के परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनकी मोत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोगों द्वारा मौत के अनगिनत कारण बताए जा रहे हैं। घटना से गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बहरहाल सच क्या है ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात कमरे में मिला पति-पत्नी और बेटी का शव गांव में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील के ढप्ती गांव निवासी दो सगे भाई प्रकाश सिंह धामी एवं भूपाल सिंह धामी पुत्र राजेंद्र सिंह धामी‌‌ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि प्रकाश सिंह का शव जहां घर के पास सड़क किनारे से बरामद हुआ वहीं भूपाल सिंह घर के अंदर ही मृत अवस्था में पाए गए। बता दें कि मृतक प्रकाश शादीशुदा है और उसका दो साल का बच्चा भी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम छानबीन में जुट गई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे दोनों ने परिजनों के साथ खाना खाया था। जिसके बाद दोनों सोने चले गए थे। उसके बाद क्या हुआ ये किसी को नहीं पता? घरवालों के उठने पर सुबह परिजनों को दोनों मृत अवस्था में मिले। वहीं दूसरी ओर मामले की छानबीन कर रही पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। क्योंकि अभी भी क‌ई सवाल ऐसे हैं जिनके जबाव पुलिस को अभी भी तलाशने बाकी है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात : कलयुगी चाचा बना भतीजे का काल, सगे भतीजे को मार दी गोली

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top