Connect with us
Uttarakhand Marriage new guidelines announced only 20 people are allowed during Covid period

Home / UTTARAKHAND MARRIAGE / उत्तराखण्ड सरकार ने फिर घटाई शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, अब सीधे 25 से भी कम

UTTARAKHAND MARRIAGE उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार ने फिर घटाई शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, अब सीधे 25 से भी कम

1 min read

Uttarakhand: कोरोना हुआ बेकाबू सरकार ने फिर घटाई शादी समारोह(Marriage) में शामिल होने वाले लोगों की संख्या, गाइडलाइन(Guidelines) हुई जारी..

राज्य (Uttarakhand) में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। बीते रोज जारी एक सप्ताह के कोरोना कर्फ्यू/लाकडाउन में भी इसकी एक झलक देखने को मिलती हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक जहां अब राज्य में सभी राजनीतिक ,सामाजिक ,खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य समारोहों और जनसभाओं पर रोक लगा दी गई है वहीं शादी समारोह में सम्मिलित होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या को फिर से घटा दिया गया है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में स्पष्ट किया गया है कि अब शादी (Marriage) समारोह में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।(Guidelines)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 18 मई तक सख्त लाकडाउन लागू अच्छे से पढ़ लीजिए कहाँ मिलेगी छूट- कहाँ रहेगा प्रतिबंध

इतना ही नहीं सरकार के आला अधिकारियों के साथ ही मंत्रियों ने तो यहां तक कह दिया है कि जहां तक संभव हो शादी समारोहों को स्थगित कर दिया जाए। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में भी मंत्रियों के इस सुझाव का जिक्र करते हुए आम जनमानस से शादी समारोहों को स्थगित करने की अपील राज्य सरकार द्वारा की गई है। बता दें कि राज्य सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में शादी समारोहों में सम्मिलित होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या को 50 से घटाकर 25 कर दिया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी में घटी अधिकतम लोगों की संख्या, आशा कार्यकत्रियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Continue Reading

More in UTTARAKHAND MARRIAGE

To Top