Connect with us
Uttarakhand news: uttarakhand police ASI Kanchan died on the spot in scooty accident at Kichha.

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखंड महिला पुलिस में तैनात ASI कंचन स्कूटी से जा रही थी घर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Uttarakhand Police UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड महिला पुलिस में तैनात ASI कंचन स्कूटी से जा रही थी घर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

1 min read

उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) की महिला एएसआई की सड़क हादसे (Scooty Accident) में मौके पर ही मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर..

राज्य के ऊधमसिंह जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) की महिला एएसआई कंचन सामंत की सड़क हादसे (Scooty Accident) में मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक कंचन नैनीताल एस‌एसपी आफिस में तैनात थीं और बीती रात को स्कूटी से अपने घर खटीमा जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। हादसे की खबर से जहां मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस ने मृतका एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस विभाग की टीम आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा ,उत्तराखण्ड महिला पुलिस सिपाही की सड़क हादसे में मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली कंचन सामंत पुत्री शोभन सिंह उत्तराखण्ड पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थी‌। वर्तमान में उनकी ड्यूटी नैनीताल एसएसपी कार्यालय में एकाउंट सेक्शन में थी। बताया गया है कि बीती रात ड्यूटी के बाद वह अपने घर खटीमा जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। जैसे ही वह किच्छा के निकट तीसरी मिल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर कंचन को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात का बताया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस के जवान का शव बिस्तर बंद में पहुंचा घर, अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए परिजन

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top