Connect with us
Pushkar Singh Dhami became the 11th CM of Uttarakhand, the governor administered the oath, know his cabinet expansion

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / उत्तराखण्ड के 11वें CM बने पुष्कर धामी राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानिए उनका कैबिनेट विस्तार

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के 11वें CM बने पुष्कर धामी राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानिए उनका कैबिनेट विस्तार

1 min read

उत्तराखण्ड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami), राज्य 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ (Oath)..

राज्य की खटीमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उत्तराखण्ड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अभी-अभी पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ (Oath) दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत‌, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत के साथ ही अन्य सभी विधायक एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पुष्कर धामी ने राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का कीर्तिमान भी रच दिया है। बता दें कि महज 45 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी राज्य के अब तक के सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 50 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
यह भी पढ़ें- अब सबसे युवा मुख्यमंत्री के हाथों में राज्य की बागडोर, जानिए अपने नए CM पुष्कर धामी का सफरनामा

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम पांच बजे पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। उनके साथ तीरथ सरकार के सभी सहयोगी मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, धन सिंह रावत, गणेश जोशी शामिल हैं। इन सभी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।इस दौरान मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज ने किसी भी नाराजगी से इंकार किया।

यह भी पढ़ें- बडी खबर: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने विकास पुरुष पुष्कर सिंह धामी

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top