Connect with us
Uttarakhand news: army soldier shoot lance naik sanjay chand of kumaon regiment

Home / Uttarakhand Martyr / असम के तिनसुकिया लैपुली कैंप में उत्तराखंड का लाल शहीद, गोली मारकर हत्या करने का आरोप

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

असम के तिनसुकिया लैपुली कैंप में उत्तराखंड का लाल शहीद, गोली मारकर हत्या करने का आरोप

1 min read

समूचे उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, असम में तैनात कुमाऊं रेजिमेंट का जवान शहीद, हत्या का आरोप..

असम तिनसुकिया के लैपुली कैंप से समूचे उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आ रही है जहां तैनात भारतीय सेना का एक वीर सपूत देर रात शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान लांस नायक संजय चंद के रूप में हुई है जो कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत था। शहीद जवान राज्य के पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला बताया गया है। सेना के अधिकारियों द्वारा शहीद के परिजनों को उसकी शहादत की सूचना दे दी गई है। जवान बेटे की शहादत खबर सुनने के बाद से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। जिस कारण सेना के एक अन्य जवान ने शहीद जवान को सीना गोलियों से छलनी कर दिया। हत्यारोपी जवान भी उत्तराखण्ड का निवासी बताया जा रहा है। सेना के अधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top