Connect with us
International Yoga Day 2026: Haldwani's Young Yoga Star Harshika Rikhari Honoured in Bhopal
Image : Devbhoomi darshan ( International yoga day 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: हल्द्वानी की योगिनी हर्षिका रिखाड़ी ने जीता देश का दिल, भोपाल में मिली बड़ी उपलब्धि

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand: हल्द्वानी की योगिनी हर्षिका रिखाड़ी ने जीता देश का दिल, भोपाल में मिली बड़ी उपलब्धि

1 min read

International Yoga Day 2026| Haldwani Girl Harshika Rikhari Receives Special Honour at International Yoga Event in Bhopal| उत्तराखंड की नन्ही बेटी हर्षिका रिखाड़ी ने भोपाल में बढ़ाया देवभूमि का मान, विशेष सम्मान से हुई सम्मानित

International Yoga Day 2026| Haldwani Girl Harshika Rikhari Receives Special Honour at International Yoga Event in Bhopal|उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार देशभर में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में हल्द्वानी की नन्ही योग प्रतिभा हर्षिका रिखाड़ी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित भव्य योग चेतना महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। अपनी अद्भुत योग कला और लचीलेपन के लिए “रबर डॉल” के नाम से मशहूर हर्षिका को कार्यक्रम में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, जिससे पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है।

यह भी पढ़े :Harshika rikhari Haldwani: हल्द्वानी रबर डाल हर्षिका रिखाड़ी बनी आल इंडिया योग ब्रांड एंबेसडर

भोपाल में आयोजित हुआ भव्य योग चेतना महोत्सव (International Yoga Day 2026)

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश सरकार और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून 2026 को भोपाल में योग चेतना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। देशभर से पहुंचे योग साधकों और प्रतिभागियों के बीच उत्तराखंड की नन्ही बेटी हर्षिका रिखाड़ी ने अपनी योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मिला विशेष निमंत्रण (Yoga Talent India)

कार्यक्रम में हर्षिका रिखाड़ी को विशेष रूप से “Guest of Honour” के रूप में आमंत्रित किया गया था। मंच पर उनकी उपस्थिति और योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजन समिति द्वारा उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जो उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

कक्षा 5 की छात्रा हैं हर्षिका रिखाड़ी (Haldwani News)

हल्द्वानी स्थित जस गोविन पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा हर्षिका रिखाड़ी कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वर्तमान में वह अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की “ब्रांड एंबेसडर किड्स” के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रही हैं और योग के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

यह भी पढ़े :Harshika Rikhari yoga: अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन 2026 में हल्द्वानी की हर्षिका का जलवा

परिवार और स्कूल में खुशी की लहर (Uttarakhand Pride)

हर्षिका की इस बड़ी उपलब्धि से उनके माता-पिता, स्कूल प्रशासन और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। वहीं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने भी हर्षिका को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भोपाल में सम्मानित होकर लौटी हर्षिका ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top