Connect with us
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरा भारी भरकम पत्थर , यात्रियों से भरे वाहन के उड़े परखच्चे

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ से गिरा भारी भरकम पत्थर , यात्रियों से भरे वाहन के उड़े परखच्चे

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पहाड़ से गिरा भारी भरकम पत्थर , यात्रियों से भरे वाहन के उड़े परखच्चे

1 min read

 7 यात्रियों से भरे वाहन के उड़े परखच्चे , बाल बाल बचे यात्री 

राज्य में मौसम का कहर जारी है खासतौर से पर्वतीय मार्गों पर लगातार भूस्खलन देखने को मिल रहा है जिस कारण यात्री अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। ताज़ा खबर राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां शुक्रवार को थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर पहाड़ी से एकाएक भारी भरकम बोल्डर वाहन के ऊपर गिर जाने से वाहन के परखच्चे उड़ गए।‌ बताया गया है कि हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सात लोग सवार थे, वो तो गनीमत रही कि सभी सवारियां किसी तरह सुरक्षित बच ग‌ई अन्यथा हादसे की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था। जिसमें जान-माल का नुक़सान होने की भी पूरी संभावना होती।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 15 अगस्त तक होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ जिले के थल -मुनस्यारी मार्ग से शुक्रवार को एक वाहन गुजर रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वाहन गिरगांव के पास पहुंचा तो एकाएक पहाड़ की तरफ से मलबा गिरने लगा। मलबे के चलते दलदल बनने से वाहन फंस गया। इसी दौरान पहाड़ की तरफ से एक पत्थर वाहन पर गिरा जिससे वाहन में सवार सात लोग बाहर निकल गए। परंतु इसके चंद मिनटों बाद ही पहाड़ी से भारी भरकम मलबा गिरने से वाहन मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय से बाहर निकाल जाने के कारण वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई परंतु इस हादसे से पर्वतीय मार्गों की जोखिम भरी यात्रा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। बता दें कि हादसे के वक्त वाहन में सात लोग सवार थे जिनमें विरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह और हरीश सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- विडियो: हरिद्वार से आ रही बस के ऊपर एकाएक टूटकर गिरा पहाड़, 40 से अधिक लोग मलबे में दबें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top