Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में 15 अगस्त तक होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
1 min read
राज्य (Uttarakhand) में मौसम का कहर जारी, आफ़त बनकर बरस रही बारिश (Rain), मौसम (Weather) विभाग ने 15 तक जारी किया भारी बारिश का यलो अलर्ट..
समूचे उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में इन दिनों मानसून अपना कहर बरपा रहा है। सच कहें तो पहाड़ों में तो मानसूनी बारिश (Rain) इस बार आफ़त की बारिश बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी भूस्खलन की घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण है। बात उत्तराखण्ड के मौसम (Weather) की ही करें तो यहां भी राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन से कई यातायात मार्ग या तो पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं या फिर बार-बार मलबा आने के कारण अवरूद्ध हो रहे हैं। बद्रीनाथ हाईवे और मलारी हाइवे के साथ ही टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से चट्टानें एवं बड़े-बड़े बोल्डर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते रोज ही जहां जोशीमठ-बद्रीनाथ हाइवे पर भारी भूस्खलन देखने को मिला था वहीं गौरीकुंड हाइवे भी मलबा आने से बंद पड़ा है। इतना ही नहीं अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में बीते रोज एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला की मौत पर ही मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें– विडियो: हरिद्वार से आ रही बस के ऊपर एकाएक टूटकर गिरा पहाड़, 40 से अधिक लोग मलबे में दबें
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी मानसून का कहर थमने की कोई संभावना नहीं है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में पांच दिन का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस संबंध में मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है 13, 14 और 15 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश से भारी बारिश हो सकती है। चूंकि 15 अगस्त के दिन भी भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में बारिश स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में खलल भी डाल सकती है।
यूट्यूब पर जुड़िए–
You may also like...
Related articles
Rahul Gandhi Almora: अल्मोड़ा नहीं जा पाए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 min read Rahul Gandhi uttarakhand visit: Rahul Gandhi Almora Rahul Gandhi helicopter emergency landing uttarakhand breaking news today राहुल…
Read More
Uttarakhand voter list news: नेपाल से उत्तराखंड की बहू बनकर आई महिलाएं नहीं दे सकेंगी वोट
1 min read Uttarakhand voter list news: Uttarakhand voter list news uttarakhand SIR voter list 2026 Nepal Brides in India…
Read More
Uttarakhand news: नए जागर गीत कंचनी कैलाश पर विवादों में घिरी लोकगायिका हेमा नेगी करासी
1 min read Hema Negi Karasi new song: Folk singer Hema negi karasi new song uttarakhand singer uttarakhand news live…
Read More
Uttarakhand SIR voter list: डेटा मिलान नहीं होने पर नोटिस देने होंगे माता-पिता के दस्तावेज
1 min read Uttarakhand SIR voter list: एसआईआर डेटा मिलान नहीं हुआ तो आएगा नोटिस, अपने माता-पिता के देने होंगे…
Read More
Uttarakhand police news: राजस्थान के बदमाशों ने उत्तराखण्ड पुलिस पर की फायरिंग
1 min read Uttarakhand police firing today: राजस्थान से आए पांच बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस पर वरसाई गोलियां, मुठभेड़ में…
Read More
Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता
1 min read Uttarakhand news today: मायके जाने के लिए बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता, परिजन चिंतित Uttarakhand…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
