UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उतराखण्ड: अनियंत्रित होकर 100मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू
1 min read
Bageshwar car accident: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई कार, चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल..
Bageshwar car accident: राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की खबर आज राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई गई है। हादसे की खबर से घायलों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिला मुख्यालय से दफौट की तरफ जा रही एक कार वाहन संख्या यूके-02-3030 बुधवार को जैसे ही आरएफसी गोदाम के समीप पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक चालक भगवान सिंह, संतोष कनवाल, लक्ष्मन सिंह एवं हर्ष सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने चारों घायलों को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई गई है। बताया गया है कि सभी घायल मालता गांव के निवासी हैं। पुलिस विभाग की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
