Connect with us
Uttarakhand news: Bobby Dhami of pithoragarh selected in the Indian junior hockey team, will play in the World Cup.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: बॉबी धामी का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन, वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दमखम

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: बॉबी धामी का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन, वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दमखम

1 min read

उत्तराखण्ड के लाल का भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयन, बॉबी की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड…

उत्तराखण्ड के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बात अगर राज्य के युवाओं की करें तो भी राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं ने न सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार किया है बल्कि अनेक बार देश विदेश में राज्य का मान भी बढ़ाया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम में हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनाकोट ब्लॉक के कटियानी गांव का निवासी बॉबी सिंह धामी की, जिन्हें भारत की जूनियर हॉकी टीम में चयनित किया गया है। बॉबी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: किमाणा-दानकोट गांव की पल्लवी का अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, बिटिया को बधाई

मामा के घर रहकर किया हॉकी का अभ्यास, कड़ी मेहनत से बनाई भारतीय टीम में जगह:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनाकोट ब्लॉक के कटियानी गांव का निवासी बॉबी सिंह धामी को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए देश की जूनियर हॉकी टीम में चयनित किया गया है। बता दें कि वर्ष 2009 में पिथौरागढ़ से टनकपुर निवासी अपने मामा प्रकाश सिंह के घर आए बॉबी ने उन्हीं के मार्गदर्शन में अपने हुनर को निखारा। बताते चलें कि प्रकाश हॉकी के कोच है। उन्हीं के मार्गदर्शन में बाबी ने स्टेडियम में हॉकी की बारिकियां सीखी। जिसके बाद उसका चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में हो गया। जहां इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ही हॉकी में महारथ हासिल करने के बाद बॉबी ने हरियाणा के बालागढ़ (सोनीपत) स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) हॉस्टल में प्रवेश लिया। सबसे खास बात तो यह है कि बॉबी का एयर फोर्स में स्पोर्ट्स कोटे से भी चयन हो चुका है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की अंकिता ध्यानी का अंडर-20 विश्व एथलेक्टिस चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top