Connect with us
Uttarakhand news: The marriage vehicle Tata sumo fell into a deep gorge in chamoli, police teams left for rescue accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ में बारात की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, पुलिस प्रशासन की टीमें रवाना…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में बारात की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, पुलिस प्रशासन की टीमें रवाना…

1 min read

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना, रविवार देर शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…

राज्य के चमोली जिले से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां रविवार देर शाम बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा दशोली ब्लॉक के मठ बेमरु सड़क पर हुआ। जहां बेमरु के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय ग्रामीण भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान से वाहन खाई में गिरा है वह बहुत गहरी खाई है। जिस कारण वहां बहुत संभलकर जाना पड़ रहा है। रात का घना अंधेरा भी राहत कार्यों में बाधा डाल रहा है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो बारात छोड़ कर वापस लौट रही थीं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कितने लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से नानकमत्ता भाई को मिलने गया था दीपक नेगी, सड़क हादसे में हुई मौत

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top