Connect with us
Uttarakhand news: Tata Sumo engulfed in a deep gorge in Rudraprayag road accident, one killed,

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई टाटा सूमो, एक की मौत, अन्य घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई टाटा सूमो, एक की मौत, अन्य घायल

1 min read

दर्दनाक सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत, अन्य दो गम्भीर रूप से घायल…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टना की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां एक टाटा सुमो के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: छुट्टी लेकर घर आ रहे कुमाऊं रेजिमेंट के जवान की ट्रेन में मौत, पहाड़ में मचा कोहराम

बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा रुद्रप्रयाग डांडाखाल मोटर मार्ग पर हुआ जिसमें टाटा सूमो करीबन डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में नगरासू की तरफ जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकालकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बारात छोड़ कर वापस लौट रही मैक्स हुई हादसे का शिकार चालक की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top