Connect with us
Uttarakhand news: Himanshu Joshi of Binta Ranikhet almora selected as Assistant Professor in IIT Hyderabad.

Home / अल्मोड़ा / गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: बिंता के हिमांशु का IIT हैदराबाद में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर चयन

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: बिंता के हिमांशु का IIT हैदराबाद में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर चयन

1 min read

IIT Haydrabad Assistant professor गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: बिंता के हिमांशु का IIT हैदराबाद में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर चयन IIT Haydrabad Assistant professor

गौरवान्वित पल: बिंता से की पढ़ाई, अब आईआईटी हैदराबाद (IIT Haydrabad) में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant professor) बना पहाड़ का नौनिहाल…

उत्तराखंड के युवा आज जहाॅ अनेक सरकारी गैर सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं जिनमें कोई वैज्ञानिक तो कोई उच्च प्रशासनिक अधिकारी तो कोई उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर हैं। वही इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है, अल्मोड़ा जिले के बिंता निवासी हिमांशु जोशी का जो की आईआईटी हैदराबाद (IIT Haydrabad) में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant professor) के पद पर चयनित हुए हैं। बता दें कि हिमांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बिंता से की। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से एमएससी करने के पश्चात भारतीय विज्ञान संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। पीएचडी करने के पश्चात हिमांशु ने अमेरिका के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पोस्ट डॉक्टरेट की। इसके बाद हिमांशु भारत वापस लौट आए।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मनीष बने IIT गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, पहाड़ में दौड़ी खुशी की लहर

हिमांशु की पत्नी डॉक्टर मनीषा भी इसी वर्ष आईआईटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हुई हैं। हिमांशु की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें की हिमांशु के छोटे भाई भी चंपावत के एक महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। हिमांशु के पिता तथा दादा भी शिक्षा विभाग में कार्य कर चुके हैं। हिमांशु अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता एवं अपनी दादी को देते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हुआ गौरान्वित,अल्मोड़ा के डॉ. राजेश बने आईआईएससी बेंगलुरु में असिस्टेंट प्रोफेसर

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top