Connect with us
Uttarakhand news: Teenager shubh mandal dies on the spot after suddenly falling under an electric pole in udhamsingh nagar.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: किशोर के ऊपर गिरा बिजली का पोल मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: किशोर के ऊपर गिरा बिजली का पोल मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

Udhamsingh Nagar Uttarakhand News उत्तराखंड: किशोर के ऊपर गिरा बिजली का पोल मौके पर ही मौत ,परिवार में मचा कोहराम Udhamsingh Nagar Uttarakhand News

udhamsingh Nagar Uttarakhand news: हंसी-खुशी मामा के घर आया था किशोर, दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मौत, थम नहीं रहे परिजनों की आंखों से आंसू…

राज्य (Uttarakhand) के उधमसिंह नगर (udhamsingh Nagar) जिले से दुखद खबर (news) सामने आ रही है जहां बिजली के पोल के नीचे दबकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक किशोर अपने मामा के घर आया हुआ था। हादसे की खबर से जहां मृतक किशोर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर निवासी सुरेश मंडल का 15 वर्षीय पुत्र शुभ मंडल, शक्तिफार्म के निर्मल नगर निवासी अपने मामा मनोरंजन के घर आया हुआ था। बताया गया है कि दोपहर को जैसे ही वह रास्ते से कहीं जा रहा था तो इसी दौरान किसी ने वहां एक पेड़ काट दिया। जिससे पेड़ वहां स्थित एक बिजली के पोल के ऊपर जा गिरा, पोल की चपेट में आकर शुभ मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से शुभ के परिवार में कोहराम मच गया। मामा-मामी सहित शुभ के परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक हादसा, मेले में झूले से गिरकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://youtu.be/1vUhhwioK7E

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top