Connect with us
Uttarakhand news : Leopard tendua attack on arti chand death caused in nanankmatta UDHAMSINGH Nagar tendua leopard nanakmatta news devbhoomidarshan17

Home / LEOPARD IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड: जंगल लकड़ी बीनने गई महिला को आदमखोर तेंदुए ने बनाया अपना निवाला

LEOPARD IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: जंगल लकड़ी बीनने गई महिला को आदमखोर तेंदुए ने बनाया अपना निवाला

1 min read

Tendua Attack Nanakmatta: गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बिनने गई मृतक महिला, महिला को बचाने आए कुत्ते को भी नहीं बख्शा तेंदुए ने…

राज्य ‌में मानव-वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से आए दिन जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की दुखद खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां नानकमत्ता क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने महिला को उस समय अपना निवाला बना लिया जब वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। घटना की खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। दहशतग्रस्त ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है।
(Tendua Attack Nanakmatta)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में तेंदुए का आतंक, चोपड़ा गांव में 5 वर्षीय मासूम को बनाया अपना निवाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ध्यानपुर निवासी आरती चंद्र पत्नी राम चंद्र‌ बीती शाम लगभग चार बजे रोज की तरह गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ सरोजा जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर छिपे एक आदमखोर तेंदुए ने आरती पर हमला‌ कर दिया। एकाएक हुए तेंदुए के इस हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। महिलाओं का शोरगुल सुनकर उनके साथ गया एक कुत्ता आरती को बचाने के लिए कुत्ते ने तेंदुए पर धावा बोल दिया। जिस पर तेंदुए ने आरती को छोड़कर कुत्ते को मुंह में दबोचा और जंगल की ओर भाग गया। उधर थोड़ी देर बाद तेंदुए के हमले से गम्भीर रूप से घायल हुई आरती ने भी दम तोड दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Tendua Attack Nanakmatta)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में तेंदुए का आतंक, पम्दा गांव में तीन दुधारू गायों को बनाया निवाला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

To Top