Connect with us
Uttarakhand news: BJP gave ticket to Kunwarani Devyani from Khanpur vidhansabha seat, know about her.. kunwarani Devyani BJP latest news.

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखंड: कुंवरानी देवयानी को बीजेपी ने दिया खानपुर से टिकट, जानिए इनके बारे में..

Assembly election 2022 उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कुंवरानी देवयानी को बीजेपी ने दिया खानपुर से टिकट, जानिए इनके बारे में..

1 min read

Kunwarani Devyani BJP: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह भाजपा ने कुंवरानी देवयानी को घोषित किया खानपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार…

अपनी अमर्यादित भाषा शैली से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को इस बार पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। उनके स्थान पर हरिद्वार जिले की इस विधानसभा सीट पर भाजपा (BJP) ने कुंवरानी देवयानी (Kunwarani Devyani) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कुंवरानी देवयानी वर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी हैं। काफी लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय देवयानी अब तक तीन बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उधर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने देवयानी को उम्मीदवार घोषित करने पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। बताते चलें कि चैंपियन इस सीट से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं। वह 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे जबकि 2017 में उन्हें बतौर भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल हुई थी।
(Kunwarani Devyani BJP)
यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड: BJP ने दिया गायक जुबिन नौटियाल के पिता को टिकट, इस सीट पर घोषित किया उम्मीदवारउत्तराखंड: कुंवरानी देवयानी को बीजेपी ने दिया खानपुर से टिकट, जानिए इनके बारे में..

जानिए खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के बारे में सब कुछ:-

नाम- कुंवरानी देवयानी (Kunwarani Devyani BJP)
जन्मतिथि – वर्ष 1976
पिता :- महेंद्र भाटी (उत्तर प्रदेश की दादरी नोएडा से तीन बार विधायक रहे)
शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट
राजनीतिक कैरियर- लगातार तीन बार से जिला पंचायत सदस्य, वर्ष 2005 से 2015 तक खानपुर से जिला पंचायत सदस्य
शादी:- वर्ष 1994
पति:- कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (वर्ष 2002 से लगातार चार बार विधायक)
परिवार- पति, एक पुत्र और दो पुत्रियां
ससुर: कुंवर नरेंद्र सिंह (उत्तर प्रदेश में एक बार विधायक रहे)
उत्तराखंड: कुंवरानी देवयानी को बीजेपी ने दिया खानपुर से टिकट, जानिए इनके बारे में..

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की फाइनल लिस्ट CM धामी खटीमा से तो खानपुर से कौन लड़ेगा चुनाव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top