Connect with us
Uttarakhand news: Congress declare Dhan Singh Negi from Tehri assembly seat candidate.

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखंड: टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने धन सिंह नेगी को बनाया अपना प्रत्याशी

Assembly election 2022 उत्तराखंड विधान-सभा

उत्तराखंड: टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने धन सिंह नेगी को बनाया अपना प्रत्याशी

1 min read

Dhan Singh Negi Congress: टिहरी विधानसभा सीट से वर्तमान भाजपा विधायक धन सिंह नेगी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, आलाकमान ने किया औपचारिक ऐलान…

उत्तराखण्ड में जहां इन दिनों एक ओर कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं चुनावी उठापटक से सियासत का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही कुछ गुरुवार सुबह भी देखने को मिला जब उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया वहीं टिहरी के वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी सिलसिले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर अब न‌ई दिल्ली से सामने आ रही है जहां कांग्रेस आलाकमान ने राज्य विधानसभा की अंतिम सीट के लिए भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

जी हां.. हम बात कर रहे हैं टिहरी विधानसभा सीट की, जहां से वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस आलाकमान द्वारा अभी-अभी इसका औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के राज्य की सभी विधानसभा सीटों में उम्मीदवार भी घोषित हो गए हैं। विदित हो कि बीते रोज ही कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई थी। ‌‌‌‌
(Dhan Singh Negi Congress)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: डोईवाला से दीप्ति रावत होंगी भाजपा उम्मीदवार, जल्द होगा औपचारिक ऐलान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top