Connect with us
Uttarakhand news: srinagar Rishikesh bdrinath highway car accident fall in Alaknanda river farasu driver died

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: नदी में जा समाई कार चालक की मौत करना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: नदी में जा समाई कार चालक की मौत करना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो

1 min read

Srinagar Car Accident: देहरादून से सवारी छोड़ कर वापस आ रहा था चालक हर फरासू में नदी में जा समाई कार

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल से किसी ना किसी वाहन दुर्घटना की खबर आती रहती है। ऐसे ही एक दुखद घटना राज्य के श्रीनगर गढ़वाल से सामने आ रही है। जहां ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा पर बनी जल विद्युत परियोजना की झील मैं एकाएक समा गई। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने शव को झील से बाहर निकाला। (Srinagar Car Accident)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: सहायक विकास अधिकारी सुधीर की सड़क हादसे में मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर फरासु हनुमान मंदिर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक मिली जानकारी से वाहन चालक रविंद्र सिंह देहरादून से सवारी छोड़ने के बाद अपने घर फरासु लौट रहा था। तभी हनुमान मंदिर के कार अनियंत्रित होकर नदी में जा समाई। श्रीनगर सीओ श्याम दत्त नौटियाल के अनुसार अभी तक हादसे का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: यात्रियों से भरी बस बीच सड़क में पलटी, मची चीख पुकार, तस्वीर आई सामने


👉देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top