Connect with us
Uttarakhand news: road accident, Max fell into a deep gorge, three youths died in chamoli.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

1 min read

Uttarakhand Max Accident Chamoli: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई मैक्स, एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम, गांव में पसरा मातम…

समूचा उत्तराखण्ड इन दिनों दर्दनाक सड़क हादसों की खबरों से हलकान है। लगभग रोज ही राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सामने आने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज चमोली जिले से सामने आ रही है जहां एक मैक्स के गहरी खाई में समा जाने से वाहन में सवार एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक तीनों युवकों अपने रिश्तेदारों के वहां जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
(Uttarakhand Max Accident Chamoli)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बर्फ में फिसली कार जा समाई 600 मीटर गहरी खाई में एसएसबी जवान की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चमोली जिले के रामणी गांव से एक मैक्स वाहन घूनी गांव जा रहा था। वाहन में रामणी गांव निवासी प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह व तोताराम सवार थे। जिनमें से प्रकाश मैक्स चला रहा था। बताया गया है कि जैसे ही उनकी गाड़ी विकासखंड घाट के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर करीब आधी दूरी तय कर चुकी थी तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
(Uttarakhand Max Accident Chamoli)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: स्कूटी सवार भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष आशीष की सड़क हादसे में मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top