Connect with us
Uttarakhand news: Nainital BJP Municipal Board Vice President Ashish Katiyar dies in a scooty road accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: स्कूटी सवार भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष आशीष की सड़क हादसे में मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: स्कूटी सवार भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष आशीष की सड़क हादसे में मौत

1 min read

Nainital Bjp Ashish Katiyar: दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा युवा नेता की मौत, चार वर्ष के मासूम बच्चे के सर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..

राज्य में अब तक न जाने कितने ही लोगों को काल का ग्रास बना चुकी दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां के एक युवक की स्कूटी को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान आशीष कटियार के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक युवक नैनीताल भाजपा का नगर मंडल उपाध्यक्ष था। उसकी आकस्मिक मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं उत्तराखण्ड भाजपा में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Nainital Bjp Ashish Katiyar)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सहायक विकास अधिकारी सुधीर की सड़क हादसे में मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल निवासी आशीष कटियार, भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष थे। बताया गया है कि वह अपने एक दोस्त ललित के साथ दवाई लेने के लिए स्कूटी से रामपुर गया था। वहां से वापस लौटते वक्त उसकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर से जहां स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं आशीष ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने ललित को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आशीष अपने पीछे माता पिता और पत्नी के साथ ही चार साल के मासूम बेटे को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं।
(Nainital Bjp Ashish Katiyar)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में समाई बाइक, दो युवकों की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top