Connect with us
Uttarakhand board PRACTICAL exam 2022 date announced order issued Uttarakhand board PRACTICAL exam date announced news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022: प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि घोषित, आदेश हुआ जारी

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022: प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि घोषित, आदेश हुआ जारी

1 min read

Uttarakhand Board Practical Exam: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम, आदेश जारी, अब 20 मार्च के बाद हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं…

जहां एक ओर इन दिनों हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही है वहीं उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जी हां.. उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से एक शासनादेश जारी कर सभी प्रधानाचार्यो को 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिषद की सचिव डॉक्टर नीता तिवारी द्वारा जारी किए गए इस आदेश के मुताबिक सभी विद्यालयों द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रतियोगात्मक परीक्षाएं 22 फरवरी से 20 मार्च के मध्य अनिवार्य रूप से संचालित की जाएगी।
(Uttarakhand Board Practical Exam)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, यहां जारी हुआ प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम

ऐसे में अब इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि राज्य में बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च के बाद ही हो पाएंगी। न‌ई सरकार गठन के बाद ही परीक्षाओं को उत्तराखण्ड विद्यालयी परिषद की ओर से संचालित किया जाएगा। जिसकी समय सूची परिषद द्वारा विधानसभा चुनावों के बाद जल्द ही घोषित की जा सकती है।
(Uttarakhand Board Practical Exam)Uttarakhand board PRACTICAL exam 2022 date announced order issued Uttarakhand board PRACTICAL exam

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड शिक्षा विभाग जल्द करेगा बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस बीच परीक्षा होने की संभावना

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top