Connect with us
GOOD NEWS: Journey from Almora to Dehradun Pithoragarh Uttarakhand helicopter service trial was successful.

Home / अल्मोड़ा / GOOD NEWS:अल्मोड़ा से देहरादून पिथौरागढ़ का सफर होगा आसान, हेली सेवा ट्रायल रहा सफल

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

GOOD NEWS:अल्मोड़ा से देहरादून पिथौरागढ़ का सफर होगा आसान, हेली सेवा ट्रायल रहा सफल

1 min read

Almora Dehradun Pithoragarh Helicopter: जल्द शुरू होगी अल्मोड़ा से देहरादून पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा, डीजीसीए ने किया हैलीपेड का सफल ट्रायल..

प्रगति के पथ पर अग्रसर उत्तराखंड में परिवहन सेवाओं का विस्तार दिन-प्रतिदिन होता जा रहा है। सड़क, रेल के साथ ही हवाई सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां से पिथौरागढ़ देहरादून के लिए हवाई सेवा अब जल्द ही शुरू हो सकती है। जी हां.. बीते रोज दिल्ली से पहुंची DGCA की टीम ने हेली सेवा का सफल ट्रायल कर लिया है। सफल ट्रायल के उपरांत अब जल्द ही डीजीसीए की टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसके बाद हेली सेवा शुरू होने की पूरी पूरी उम्मीद है।
(Almora Dehradun Pithoragarh Helicopter)
यह भी पढ़ें- अब राजधानी दूर नहीं, हेलीपैड तैयार, अल्मोड़ा से देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी हेली सेवा

बताया जा रहा है कि पहले चरण में यह हवाई सेवा पिथौरागढ़ और देहरादून के लिए शुरू की जाएगी। बात अगर हवाई सेवा के किराए की करें तो जहां अल्मोड़ा से देहरादून के लिए प्रति सवारी 2500 रूपए किराया निर्धारित किया गया है, तो वहीं अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ का किराया 1500 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। विदित हो कि अल्मोड़ा से हवाई सेवा के संचालन के लिए जिला मुख्यालय से कुछ दूरी स्थित फालसीमा गांव के निकट टाटिक में हेलीपैड का निर्माण किया गया है।
(Almora Dehradun Pithoragarh Helicopter)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सरकारी विमान से भी सस्ता होगा हवाई सफर डीजीसीए कस्टम से मिली अनुमति

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top