Connect with us
Champawat road accident news Uttarakhand

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: गहरी खाई में समाई बारात की गाड़ी, 14 लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: गहरी खाई में समाई बारात की गाड़ी, 14 लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

1 min read

Champawat road accident: भयावह सड़क हादसे से दहला पहाड़, अभी तक 14 लोगों की मौत की खबर, चालक के अतिरिक्त किसी के जीवित बचने की कोई संभावना नहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

अभी अभी राज्य के चम्पावत जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की भयावह खबर सामने आ रही है जहां सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा बुडम क्षेत्र में घटित हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार दंपति को रौंदा पति की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर से बारात लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन देर रात सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास एकाएक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में समा गया। हादसे में वाहन चालक को छोड़कर शेष सभी 12 लोगों के हताहत होने के समाचार मिल रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जो अभी भी जारी है। बताया गया है कि गम्भीर रूप से घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक सड़क हादसा, नदी में समाई बारात की गाड़ी, दूल्हे समेत नौ बारातियों की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top