Connect with us
Uttarakhand news: Sahil Singh of Tanakpur champawat selected in Indian Navy.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: टनकपुर के साहिल हुए नौसेना में चयनित, प्रशिक्षण प्राप्त कर बनेंगे सैन्य अफसर

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: टनकपुर के साहिल हुए नौसेना में चयनित, प्रशिक्षण प्राप्त कर बनेंगे सैन्य अफसर

1 min read

Uttarakhand Indian Navy: भारतीय नौसेना में अफसर बनेंगे साहिल, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल, क्षेत्र में खुशी की लहर…

इस बात को कोई भी अस्वीकार नहीं कर सकता है कि राज्य के वाशिंदे प्राचीन काल से ही देश की सेनाओं में भर्ती होने को लालायित रहते हैं। बात चाहे चंद वंश, पंवार वंश की हों या फिर अंग्रेजों की आधिनता में मेजर शैतान सिंह, वीर चंद सिंह गढ़वाली जैसे वीर सपूतों की, राज्य के वाशिंदों ने हर समय सेना में जाकर देशसेवा करने को अपना परम सौभाग्य माना है। अपने पूर्वजों की इसी परम्परा का निर्वहन अनेक उत्तराखण्डी, वर्तमान में देश की सेनाओं में तैनात होकर कर रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य का एक और होनहार युवा नौसेना में भर्ती होने जा रहा है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के रहने वाले साहिल सिंह की, जिनका चयन भारतीय नौसेना में हो गया है। साहिल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Uttarakhand Indian Navy)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: टनकपुर के प्रियांशु भंडारी हुए नौसेना के लिए चयनित, प्रदेश का बड़ा मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के टनकपुर निवासी साहिल सिंह पुत्र सुरेश सिंह का चयन भारतीय नौसेना के लिए हुआ है। अब वह कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत भारतीय नौसेना में सम्मिलित हों जाएंगे। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा न्यू लाइट स्कूल टनकपुर से प्राप्त करने वाले साहिल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर से उत्तीर्ण की है। साहिल ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Uttarakhand Indian Navy)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: संदीप ने पूरा किया अपने दादा का सपना, सीडीएस में हुआ चयन, सेना में बनेगा अफसर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top