Connect with us
Uttarakhand news: raju and angrez singh died in a bike accident at udhamsingh Nagar. angrez was also selected in the Indian army. Udhamsingh Nagar Bike Accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार दोस्तों की मौत, आर्मी में हुआ था एक का सेलेक्शन

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार दोस्तों की मौत, आर्मी में हुआ था एक का सेलेक्शन

1 min read

Udhamsingh Nagar Bike Accident: बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी भीषण टक्कर, मौके पर ही मौत परिजनों में मचा कोहराम..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज फिर राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों दोस्त बाइक से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। उनमें से एक युवक का आर्मी में सिलेक्शन भी हुआ था। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
(Udhamsingh Nagar Bike Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : खाई में गिरा बोलेरो वाहन चाचा भतीजी की मौत अन्य घायलों की हालत गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के किशनपुर निवासी राजू सिंह पुत्र चरण सिंह, ग्राम बिरिया भूड़ निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के साथ बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक किच्छा रोड आरके ढाबा के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को भीषण टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंग्रेज सिंह और राजू दोनों आपस में दोस्त थे। अंग्रेज सिंह का आर्मी में सिलेक्शन भी हो गया था। वह अपने पीछे मासूम बच्चे और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
(Udhamsingh Nagar Bike Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा: कार सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत, प्रधानाचार्य गंभीर घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top