Connect with us
Uttarakhand: Helicopter booking service of Baba Kedarnath started, know the whole process

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बाबा केदारनाथ की हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा हुई चालू , जानिए पूरी प्रक्रिया

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड : बाबा केदारनाथ की हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा हुई चालू , जानिए पूरी प्रक्रिया

1 min read

Kedarnath Helicopter Booking: केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा हुई चालू 9 हेलीकॉप्टर ऑपरेटर कंपनियां देंगी अपनी सेवाएं

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां यदि आप भी बाबा केदार के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं तो सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि आगामी 6 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं। यात्रियों की सुगमता को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराई है। हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग आप घर बैठे ही कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट www.heliservices.uk.gov.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। गुप्तकाशी सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम तक हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। (Kedarnath Helicopter Booking)

मुख्यमंत्री धामी द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। बता दें कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर के किराए में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बताते चलें कि कुल 9 हेलीकॉप्टर ऑपरेटर कंपनियां केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सुविधा मुहैया कराएगी। इसके साथ ही गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया लगभग 7750 फाटा से केदारनाथ तक का किराया 4720 तथा सिरसी से केदारनाथ तक का किराया 4680 लागू किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मार्गो पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। तथा यात्रा मार्ग पर उचित दूरियों पर वाटर एटीएम लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top