Connect with us
Uttarakhand news: Laksar SDM Sangeeta Kanojia is fighting the battle of life, health update. Laksar SDM Sangeeta Kanojia

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जिंदगी की जंग लड़ रही एसडीएम संगीता, डॉक्टर ने कहीं चौंकाने वाली बात

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखंड: जिंदगी की जंग लड़ रही एसडीएम संगीता, डॉक्टर ने कहीं चौंकाने वाली बात

1 min read

Laksar SDM Sangeeta Kanojia: ऋषिकेश एम्स में भर्ती है गंभीर रूप से घायल लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया, लगातार चिंताजनक बनी हुई है नाज़ुक हालत…

बीते रोज हरिद्वार में हुए भयावह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत नाज़ुक बनी हुई है। अभी अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश एम्स में भर्ती एसडीएम संगीता को लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। ऋषिकेश एम्स से जारी हेल्थ बुलेटिन में चिकित्सकों ने उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में दिक्कत आने की बात कही है।
(Laksar SDM Sangeeta Kanojia)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: SDM की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर की मौके पर ही मौत SDM की हालत गंभीर

इस संबंध में ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रामा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआइ की थी। एम‌आर‌आई रिपोर्ट में जहां उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं वहीं उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी है। उनका ब्लड प्रेशर भी लगातार गिर रहा है। जिस कारण उन्हें चिकित्सकों द्वारा लाइफ सपोर्ट सिस्टम में वेंटिलेटर पर रखा गया है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को हरिद्वार में सड़क दुर्घटना में लक्सर (हरिद्वार) की एसडीएम संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी जबकि उनके चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई थी।
(Laksar SDM Sangeeta Kanojia)

यह भी पढ़ें- बागेश्वर : 4 मई को होनी थी शादी उससे पहले ही फांसी के फंदे से झूल गया युवक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top