Connect with us
Uttarakhand police soldier dheeraj Chauhan

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड पुलिस के जवान का आकस्मिक निधन, बेटी की शादी के लिए गए थे पहाड़

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस के जवान का आकस्मिक निधन, बेटी की शादी के लिए गए थे पहाड़

1 min read

Dheeraj Chauhan vikasnagar MLA: विधायक मुन्ना सिंह चौहान के गनर का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर..

राज्य के देहरादून जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के गनर PSO के रूप में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के जवान धीरज सिंह चौहान का‌ बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके अकस्मात निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक आई इस दुखद खबर से पुलिस विभाग में तैनात उनके साथियों के साथ ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी सकते में हैं।
(Dheeraj Chauhan vikasnagar MLA)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह हादसा, नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, अन्य की हालत गंभीर

बताया गया है कि मृतक जवान धीरज इन दिनों अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में उत्तरकाशी जिले में स्थित अपने गांव बड़कोट ग‌ए हुए थे। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हृदय गति रूकना बताया जा रहा है। उनके आकस्मिक निधन पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ ही पुलिस विभाग के क‌ई अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
(Dheeraj Chauhan vikasnagar MLA)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में सनसनीखेज वारदात शादी में गए युवक की मिली लाश, क्षेत्र में माहौल खराब

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top