UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड
GOOD NEWS: हल्द्वानी से मुरादाबाद मेरठ के लिए संचालित होंगी चार और नई रोडवेज बसें
1 min read
Haldwani Muradabad Meerut bus: हल्द्वानी डिपो में बढ़ाई गई बसों की संख्या, अब मेरठ मुरादाबाद के लिए संचालित होंगी दो दो अतिरिक्त बसें…
हल्द्वानी से मुरादाबाद मेरठ की यात्रा करने वाले लोगों के लिए उत्तराखण्ड रोडवेज की ओर से एक सुखद खबर सामने आ रही है। जी हां.. उत्तराखण्ड रोडवेज ने हल्द्वानी डिपो के चार अन्य बसों को सम्मिलित कर दिया है। बताया गया है कि इनमें से दो बसें मुरादाबाद के लिए संचालित होंगी जबकि शेष दो बसों को मेरठ के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कि दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
(Haldwani Muradabad Meerut bus)
यह भी पढ़ें- कुमाऊं मंडल के लोगों को बड़ी सौगात रोडवेज बसों में सफर के लिए जेब में रुपए रखने की जरूरत नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी रोडवेज ने मेरठ मुरादाबाद के लिए बसों की संख्या को बढ़ा दिया है। बता दें कि अभी तक जहां मेरठ के लिए सिर्फ एक बस ही संचालित होती थी वहीं अब मेरठ के लिए हल्द्वानी से प्रतिदिन तीन बसें चलेंगी जबकि मुरादाबाद के लिए संचालित होने वाली तीन बसों की संख्या को भी बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। अर्थात हल्द्वानी से अब मुरादाबाद के लिए रोज पांच बसें संचालित होंगी। इतना ही नहीं चारों बसों के लिए चालक-परिचालकों का चयन भी कर लिया गया है।
(Haldwani Muradabad Meerut bus)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
