UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तर प्रदेश
Uttarakhand roadways accident today: उत्तराखण्ड यूपी रोडवेज बसों की टक्कर दोनों चालक घायल
1 min read
Uttarakhand roadways accident today Delhi-Dehradun Highway Accident: UP Roadways Bus Hits Uttarakhand Bus Near Modipuram, Panic Among Passengers: मेरठ से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड रोडवेज बस को पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल; समय रहते टला बड़ा हादसा
Uttarakhand roadways accident today: UP buses hits near Meerut Modipuram Metro station on Delhi Dehradun highway: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे ने यात्रियों की सांसें थाम दीं। दरअसल मेरठ में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस को पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अचानक ब्रेक बना हादसे की वजह uttarakhand roadways bus accident today
जानकारी के मुताबिक, मेरठ आईएसबीटी से देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून डिपो की बस वाहन संख्या यूके-07-पीए-1997, सामान्य रफ्तार में आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज के नोएडा डिपो की बस ने अचानक ब्रेक लगने पर नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा और कुछ क्षणों के लिए चीख-पुकार मच गई।
चालक घायल, यात्रियों की बची जान uttarakhand roadways news today
हादसे में दोनों बसों के चालक घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बसों में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मौके पर जुटी भीड़, यातायात हुआ प्रभावित
घटना मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जहां कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया।
पुलिस ने संभाली व्यवस्था
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य कराया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- Ramnagar crime news today: रामनगर में पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
