UTTARAKHAND ROADWAYS हल्द्वानी
Uttarakhand roadways bus fare: देहरादून हरिद्वार रूट डायवर्ट रोडवेज का सफर हुआ महंगा
1 min read
Uttarakhand Roadways Bus fare: haridwar dehradun route divert due to kanwar shivratri from haldwani kumaon: शिवरात्रि पर्व के चलते रूट डायवर्ट, कुमाऊं मंडल से हरिद्वार देहरादून जाना हुआ महंगा, रोडवेज ने बढ़ाया किराया….
Uttarakhand Roadways Bus fare: haridwar dehradun route divert due to kanwar shivratri from haldwani kumaon: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल से देहरादून हरिद्वार की ओर सफर करने वाले रोडवेज बस यात्रियों के लिए एक झटके भरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल शिवरात्रि पर्व के चलते हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार मार्ग पर भारी भीड़ और यातायात दबाव के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। इस वजह से हल्द्वानी से चलने वाली रोडवेज बसों को करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
बताया गया है कि अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को धामपुर से नगीना के बजाय नहटोर–बिजनौर–नजीमाबाद होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। इससे सफर का समय एक घंटे से अधिक बढ़ गया है और हरिद्वार–देहरादून रूट पर किराया भी 50 रुपये तक ज्यादा देना पड़ रहा है। रविवार को इसी कारण कई बसें अपने गंतव्य पर तय समय से देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य होते ही पुराने रूट पर बसों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।
हरिद्वार से इन शहरों के लिए नया बस किराया
(सामान्य बस, रुपये में)
शहर पहले अब वापसी
रामनगर 335 385 435
काशीपुर 290 340 390
जसपुर 240 290 340
रुद्रपुर 390 440 490
हल्द्वानी 435 485 535
नैनीताल 495 545 595
अल्मोड़ा 640 690 740
धामपुर 170 190 270
नजीबाबाद 95 145 195
यह भी पढ़ें- Haldwani to jaipur Roadways Bus: हल्द्वानी जयपुर रोडवेज स्लीपर बस शेड्यूल किराया टाइमिंग
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
