UTTARAKHAND ROADWAYS पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ दिल्ली टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू AC बस से अब सफर सिर्फ 12 घंटे में Pithoragarh Delhi bus News
1 min read
Uttarakhand Pithoragarh Delhi bus News Tempo Traveller service started, travel by mini AC in just 12 hours timing : पिथौरागढ़–दिल्ली के बीच टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू, मिनी ऐसी बस से 12 घंटे में पहुंचे राजधानी
Uttarakhand Pithoragarh Delhi bus News Tempo Traveller service started, travel by mini AC in just 12 hours timing: अब पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री परिवहन निगम की बड़ी बसों के बजाय टेंपो ट्रैवलर सेवा का लाभ उठाकर राजधानी की यात्रा कर सकते हैं। पिथौरागढ़ डिपो ने इस सेवा का शुभारंभ किया है, जिससे सफर अब लगभग 12 घंटे में पूरा होगा और किराया भी टैक्सी की तुलना में किफायती रहेगा। इसके साथ ही रोडवेज की इन मिनी बसों में एसी की सुविधा होने से सफर भी काफी हद तक आरामदायक होगा।
कम समय में आरामदायक सफर
परिवहन निगम के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर मिनी बस में 17 यात्री सफर करेंगे। बड़ी बसों में 15 से 17 घंटे का थकावट भरा सफर अब 12 घंटे में पूरा होगा। यह टैंपो ट्रैवलर सुबह 6 से पिथौरागढ़ से रवाना होकर शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके लिए किराया 1355 रुपये तय किया गया है, जो टैक्सी की कीमत से आधे या उससे भी कम है। हालांकि यह किराया रोडवेज की नार्मल बसों से अधिक है लेकिन समय और सुविधाओं को देखा जाए तो यह मिनी बस सेवा यात्रियों के लिए काफी किफायती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम की नार्मल बसों में पिथौरागढ़ से दिल्ली का किराया 905 रूपए है।
ऑनलाइन बुकिंग और सुविधा
यात्रियों को सीट बुक करने के लिए परिवहन निगम की वेबसाइट का उपयोग करना होगा। पहले दिन केवल एक मिनी बस का संचालन किया गया, यात्रियों की संख्या बढ़ने एवं आवश्यकता पड़ने पर डिपो को मिली 3 अन्य बसें भी जल्द संचालित की जाएगी। निगम का कहना है कि कम यात्री क्षमता होने की वजह से बसें समय पर रवाना और समय पर लौटेंगी, जिससे सफर अधिक सुविधाजनक और सुगम होगा।
भविष्य में और मार्गों पर विस्तार
इस संबंध में रविशेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़ डिपो, ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह पहल लंबी दूरी की आवाजाही में सुधार और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि डिपो को 4 नई मिनी बस (टैपो ट्रैवलर) मिली है। ट्रायल के रूप में दिल्ली पिथौरागढ़ रूट पर शुरू की गई इस सेवा का परिणाम सकारात्मक रहने पर अन्य मार्गों पर भी टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध सेवा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Haldwani tanakpur didihat KEMU Bus: हल्द्वानी डीडीहाट वाया टनकपुर केमू बस सेवा किराया टाइमिंग
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
