Connect with us
Uttarakhand news: BA first year student Naresh Chandra Bhatt of amori champawat won Rs 18 lakh from ipl dream11

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बीए प्रथम वर्ष के छात्र नरेश चंद्र भट्ट ने जीते dream11 से 18 लाख रुपये

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: बीए प्रथम वर्ष के छात्र नरेश चंद्र भट्ट ने जीते dream11 से 18 लाख रुपये

1 min read

Naresh Bhatt IPL Dream11: ड्रीम इलेवन में इस बार चमकी बीए प्रथम वर्ष के छात्र की किस्मत, 33 रुपये की टीम बनाकर जीते 18 लाख, अब संवरेगी परिवार की आर्थिक स्थिति..

अब तक न जाने कितने ही लोगों की किस्मत संवार चुके आईपीएल फैंटेसी लीग ड्रीम इलेवन में इस बार पहाड़ के एक और युवक की किस्मत चमकी है। बताया गया है कि युवक मूल रूप से चंपावत जिले के अमोड़ी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, जिसने आईपीएल में रविवार को हुए हैदराबाद और पंजाब के मैच में 33 रुपये से टीम बनाकर 18 लाख रुपए जीत लिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस युवक की लाटरी लगने से जहां सभी परिजन काफी खुश हैं वहीं यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है।
(Naresh Bhatt IPL Dream11)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बृजेश रावत की चमकी किस्मत IPL dream11 में जीते 1करोड़ रुपए

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के अमोड़ी निवासी नरेश भट्ट ने आईपीएल फेंटेसी लीग ड्रीम इलेवन में अपनी टीम बनाकर 18 लाख रुपए जीत लिए हैं। अपनी इस सफलता पर सेना में जाने की तैयारी कर रहे नरेश का कहना है कि सबसे पहले वह इन रूपयो का उपयोग अधूरे पड़े मकान के कार्य को पूरा करने में करेंगे। बता दें कि नरेश एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अब नरेश के लखपति बन जाने से उनके परिवार की खस्ता हालत में थोड़ा सुधार हो जाएगा।
(Naresh Bhatt IPL Dream11)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आईपीएल My 11circle से आरजे काव्य की बहन प्रियंका ने जीते एक करोड़ रुपये

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top