Connect with us
Tanu Malik Wrestling Championship
फोटो सोशल मीडिया Tanu Malik Wrestling Championship

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: तनु का भारतीय महिला कुश्ती टीम में चयन, एशियाई चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिभाग

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: तनु का भारतीय महिला कुश्ती टीम में चयन, एशियाई चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिभाग

1 min read

Tanu Malik Wrestling Championship: 59 किग्रा भार वर्ग में अंडर 20 भारतीय महिला टीम में हुआ तनु मलिक का चयन, बहरीन में आयोजित होने वाली एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग..

राज्य की बेटियों ने आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का डंका बजाया हैं। आए दिन राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों की कामयाबी की खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन भारतीय महिला कुश्ती टीम में हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में रहने वाली तनु मलिक की, जिन्हें 59 किग्रा भार वर्ग में अंडर 20 भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि तनु मलिक सहित यह भारतीय महिला टीम मनामा (बहरीन) में आगामी 2-7 जुलाई के मध्य आयोजित होने वाली एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वर्तमान में महादेव कुश्ती एकेडमी रोहतक में रहकर वरिष्ठ कोच बिजेंद्र सिंह गुलिया के मार्गदर्शन में अपना भविष्य संवारने में जुटी तनु मलिक की इस बेहतरीन उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Tanu Malik Wrestling Championship)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड: IIFA 2022 में छाए जुबिन नौटियाल, मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में तनु के पिता सुशील मलिक ने बताया कि तनु का चयन अंडर 20 भारतीय महिला कुश्ती टीम में हो गया है। बता दें कि मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली तनु के पिता सुशील, उधमसिंह नगर जिले के जसपुर के नादेही गांव में स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में संस्थापक हैं जबकि उनकी मां नरेश कुमारी एक कुशल गृहणी हैं। तनु ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भी इसी स्कूल से प्राप्त की है। बताते चलें कि बचपन से ही कुश्ती में रूचि रखने वाली तनु ने आठवीं कक्षा के उपरांत सुरेन्द्र सिंह खेल विद्यालय निडानी (जींद) में दाखिला लेकर कुश्ती के दांव-पेंच सीखें हैं। यहां से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्होंने गीतांजलि खेल नर्सरी बड़वासनी (सोनीपत) से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

सबसे खास बात तो यह है कि तनु राष्ट्रीय स्तर पर इससे पूर्व भी उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व कर क‌ई पदक हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2021 में आयोजित हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक हासिल कर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया था। इतना ही नहीं वर्ष 2022 में आयोजित हुई अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया था। इसी वर्ष आयोजित हुई खेलों इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक भी हासिल किया है।
(Tanu Malik Wrestling Championship)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी भारतीय क्रिकेट टीम में फिजियोथैरेपिस्ट के लिए हुई चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top