Connect with us
Uttarakhand news: 12th student Raju mandal died due to drowned in the canal at Rudrapur udhamSingh Nagar.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: दोस्तों के साथ नहाने गया 12वीं का छात्र नहर में डूबा, परिवार का था इकलौता चिराग

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: दोस्तों के साथ नहाने गया 12वीं का छात्र नहर में डूबा, परिवार का था इकलौता चिराग

1 min read

Rudrapur udhamSingh Nagar News: इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम, दोस्त के जन्मदिन मनाने गया था गुलरभोज, नहर में नहाने के दौरान हुआ हादसा..

राज्य के उधमसिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां नहाने के दौरान नहर में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। इस घटना से जहां मौके पर मौजूद उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया वहीं मृतक के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था, वह इंटरमीडिएट का छात्र बताया जा रहा है। जवान बेटे की अकस्मात मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन बेसुध हो ग‌ए हैं।
(Rudrapur udhamSingh Nagar News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: उफनती अलकनंदा नदी में बहा पुलिसकर्मी अभी तक कोई खबर नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर के बंगाली कॉलोनी वार्ड 35 निवासी गौतम मंडल का पुत्र राजू मंडल अपने दोस्तों करन, रोहित, कमलेश, गौरव, दिनेश, अमर, तापस, अंशुमन, संजीव व गूलरभोज निवासी गौरव बैरागी के साथ गूलरभोज डैम घूमने गया था। बताया गया है कि राजू के दोस्त कमलेश का बर्थडे था, जिस पर उन्होंने गुलरभोज में जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया। परंतु गुलरभोज पहुंचने पर डैम में घूमने की बजाय वह सभी रोशनपुर रोड पर ककराला नहर पर बने रेगुलेटर में नहाने चले गए। इसी दौरान राजू एकाएक नहर में डूब गया, राजू को अपने साथ ना देखकर उसके दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के मृतक के शव को नहर से निकालने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Rudrapur udhamSingh Nagar News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top