UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani Leopard: हल्द्वानी में तेंदुए ने बुजुर्ग को बनाया निशाना महिला की सूझबूझ से बची जान
1 min read
Uttarakhand: Leopard Attacks Elderly Man in Haldwani, Woman’s Quick Action Saves His Life : हल्द्वानी में तेंदुए का आतंक , घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर किया हमला
Uttarakhand: Leopard Attacks Elderly Man in Haldwani, Woman’s Quick Action Saves His Life उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर घर के आंगन में टहल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर तेंदुए ने घातक हमला किया है। वो तो गनीमत रही कि शोर मचाने पर वहां मौजूद महिला ने तेंदुए पर पत्थर फेंककर मारे जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला व बुजुर्ग की ज़िंदगी बच गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather News: उत्तराखंड में 31 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी….
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी बजुनिया हल्दू निवासी 62 वर्षीय गणेश सनवाल बीते सोमवार की शाम अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी इस दौरान अचानक से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बुजुर्ग की चीख पुकार निकल गई। बुजुर्ग की चीख सुनते ही घर के बाहर मौजूद एक महिला ने तेंदुए की ओर पत्थर फेंका वहीं बुजुर्ग के पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने आनन फ़ानन में बुजुर्गों को बेस अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग के हाथ पैर और गले में तेंदुए के निशान है उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है।
यह भी पढ़े :Haridwar school closed today: हरिद्वार कांवड़ मेला 11 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
तेंदुए ने आठ महिने पहले किया था शिकार ( haldwani news today)
घटना के बाद रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर गश्त के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही जल्द ही गांव में सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल की ओर जाने में सतर्कता बरतें। बताया जा रहा है जिस तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला किया है उसके ठीक सामने नाला है और नाले की दूसरी ओर जंगल है। उनका कहना है कि 3 साल पहले भी गांव में तेंदुए ने नत्थू लाल नाम के व्यक्ति की जान ली थी जबकि 8 महीने पहले गौशाला से बकरियों को उठाकर तेंदुआ ले गया था।
