Connect with us
Chamoli accident news today: A Sumo vehicle plowed scooters and crashed into a shop joshimath road.
Image : social media ( Chamoli accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli accident today: चमोली स्कूटियों को रौंदते हुए दुकान में घुसी सूमो मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli accident today: चमोली स्कूटियों को रौंदते हुए दुकान में घुसी सूमो मची चीख पुकार

1 min read

Chamoli accident news today: A Sumo vehicle plowed scooters and crashed into a shop joshimath road uttarakhand breaking news update live    : तेज रफ्तार सूमों ने मचाई तबाही, स्कूटियों को रौंदते हुए दुकान में घुसी, बाजार में मची चीख पुकार

Chamoli accident news today: A Sumo vehicle plowed scooters and crashed into a shop joshimath road uttarakhand breaking news update live   : उत्तराखंड के चमोली जिले में उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब जोशीमठ बाजार में देर रात को एक बेकाबू टाटा सूमो ने कई स्कूटियों को टक्कर मारी। इतना ही नहीं बल्कि सूमो की जोरदार टक्कर से स्कूटियो और दुकान को भारी नुकसान पहुँचा वो तो गनीमत रही की इस हादसे में अन्य किसी को नुकसान नहीं पहुँचा अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा खाई में गिरने से महिला की गई जिंदगी परिवार में कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के जोशीमठ में तेज रफ्तार टाटा सूमो का कहर देखने को मिला। दरअसल अनियंत्रित टाटा सूमो ने बाजार में घुसकर बीते सोमवार की देर रात कई स्कूटियों को टक्कर मारी और इसके बाद वाहन सीधे एक दुकान में जा घुसा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि वाहन चालक नशे में था जिसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। वो तो गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुँचा। हालांकि स्कूटी और दुकान के अंदर रखे सामान का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंची जिन्होंने वाहन को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top