UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: भूतपूर्व सैनिक पर गुलदार ने हमला कर किया लहूलुहान
1 min read
Guldar Attack Tarikhet Ranikhet: कथा सुनकर घर वापस लौट रहा था भूतपूर्व फौजी, तभी गुलदार ने अचानक कर दिया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, क्षेत्र में दहशत का माहौल…
राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन मानव वन्य जीव संघर्ष की दुखद खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां एक गुलदार ने कथा सुनकर घर वापस लौट रहे पूर्व फौजी पर अचानक हमला कर दिया। जिससे पूर्व फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। वो तो गनीमत रही कि पूर्व फौजी की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों को एक साथ आता देखकर गुलदार पूर्व फौजी को घायलावस्था में ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। अन्यथा घटना और भी अधिक भयावह होती। बताया गया है कि गुलदार के हमले में पूर्व फौजी बुरी तरह लहूलुहान हुआ है उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उधर दूसरी ओर इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
(Guldar Attack Tarikhet Ranikhet)
यह भी पढ़ें- चंपावत: बहन के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया भाई को , प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र के ताड़ीखेत ब्लाक के सिंगोली गांव निवासी गोविंद सिंह परमार एक भूतपूर्व सैनिक है। बताया गया है कि बीते रोज वह घर से कुछ दूरी पर श्रावण मास हो रही कथा सुनने गए थे लेकिन शाम को जैसे ही वह अपने को वापस लौट रहे थे तो रास्ते में पहले से घात लगाकर छिपे एक गुलदार ने उनपर एकाएक हमला कर दिया। गुलदार ने गोविंद सिंह के सिर पर पंजे से प्रहार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर ग्रामीणों द्वारा उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार अभी भी जारी है।
(Guldar Attack Tarikhet Ranikhet)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर किया बुरी तरह घायल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
