Uttarakhand Police उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: पहाड़ में छुट्टियों पर घर आए पुलिस कांस्टेबल का निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Dan Ghughtyal Uttarakhand police: पुलिस कांस्टेबल के बाथरूम में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, उपचार के दौरान कांस्टेबल की मौत, परिवार में मचा कोहराम…
समूचे पुलिस विभाग के लिए राज्य के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां छुट्टियों पर घर आए एक पुलिसकर्मी की घर के बाथरूम में गिरने से अकस्मात मौत हो गई। इस हादसे से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। बताया गया है कि मृतक पुलिस जवान वर्तमान में कौसानी थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। मृतक जवान अपने पीछे माता पिता और पत्नी सहित दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
(Dan Ghughtyal Uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- देश के लिए दुखद खबर: सैन्य शिविर में आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, दो आतंकी भी हुए ढेर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के रमनागांव निवासी दान सिंह घुघत्याल पुत्र बची सिंह उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत थे। वह 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे। बताया गया है कि इन दिनों वह छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान वह बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अकस्मात निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आकस्मिक निधन पर एसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ शिवराज सिंह राणा सहित तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने शोक जताया है।
(Dan Ghughtyal Uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दौड़ी शोक की लहर, कुमाऊं रेजिमेंट के जवान विनीत ने पुणे में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
