उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड: उभरती जौनसारी लोक गायिका संजना की मौत संगीत जगत में शोक की लहर
1 min read
Jaunsari Singer Sanjana Raj: लोक गायिका संजना ने आत्मघाती कदम उठाकर दी जान, उत्तराखण्ड संगीत जगत में दौड़ी शोक की लहर, परिवार में मचा कोहराम…
राज्य के देहरादून जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां जौनसार बावर की उभरती लोक गायिका संजना राज ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे उत्तराखण्ड संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम को मृतका का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Jaunsari Singer Sanjana Raj)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, एक जवान शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के मलेथा गांव निवासी संजना राज पुत्री भीम सिंह एक उभरती हुई लोक गायिका थीं। बता दें कि जौनसारी बोली के कई गीतों को अपनी मधुर आवाज देकर अपनी खास पहचान बनाने वाली संजना वर्तमान में देहरादून में किराये के कमरे में रहती थीं। वहीं से वह संगीत की तैयारी कर रही थी। बताया गया है कि गुरुवार को संजना ने एकाएक आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि संजना ने यह कदम किस कारण से उठाया होगा। पुलिस विभाग की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
(Jaunsari Singer Sanjana Raj)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
