Connect with us
Uttarakhand news: Captain Devesh joshi of khatima got gallantry award, saved the lives of tourists in Deoghar accident

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के लाल को मिला शौर्य पुरस्कार, देवघर हादसे में बचाई थी पर्यटकों की जान

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड के लाल को मिला शौर्य पुरस्कार, देवघर हादसे में बचाई थी पर्यटकों की जान

1 min read

Captain Devesh joshi khatima: खटीमा के कैप्टन देवेश जोशी को झारखंड के देवघर में ऑपरेशन त्रिकूट में पर्यटकों की जान बचाने के लिए शौर्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित

झारखंड के देवधर में हुए रोप-वे हादसे में अपने अदम्य साहस से पर्यटकों की जिंदगी बचाने वाले उत्तराखंड के जवान देवेश जोशी को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें कि देवेश जोशी मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तथा वर्तमान में खटीमा के निवासी हैं। बताते चलें कि कैप्टन देवेश के पिता गिरीश जोशी राजकीय विद्यालय में शिक्षक तथा माता गृहिणी है। कैप्टन देवेश द्वारा झारखंड के देवघर मे ऑपरेशन त्रिकुट के दौरान रोप-वे ट्राली में फंसे हुए 21 पर्यटकों की जान बचाई गई थी।(Captain Devesh joshi khatima)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड के आयुष चौहान सेना में बने लेफ्टीनेंट, प्रदेश को किया गौरवान्वित

वहीं इसके साथ ही 17 अन्य आकाश में झूल रही खराब ट्रॉलियों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। कैप्टन देवेश टीम का नेतृत्व करते हुए सेना द्वारा चलाए गए अभियान त्रिकुट में क्रालिंग करते हुए ट्रालियों तक पहुंचे थे।देवेश के अदम्य साहस, परिश्रम तथा दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी कैप्टन देवेश को उनके अदम्य साहस के लिए मिले शौर्य पुरस्कार के लिए बधाई दी गई। देवेश की इस उपलब्धि से उनके परिवार मे खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पंतनगर विश्वविद्यालय के 28 वें कुलपति बने डॉ मनमोहन सिंह चौहान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top