Connect with us
Uttarakhand news: Haldwani Missing person vinod Chandra tiwari body found from Gola river on today. श

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी में सनसनी का माहौल लापता व्यक्ति का शव मिला गोला नदी से

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी में सनसनी का माहौल लापता व्यक्ति का शव मिला गोला नदी से

1 min read

Haldwani News Today: बीते शुक्रवार से लापता था युवक, अब गौला नदी में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम...

राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां से लापता हुए व्यक्ति का गौला नदी में शव मिला है। घटना की खबर से जहां मृतक के परिवार के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
(Haldwani News Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: छुट्टियों में घर आए असम राइफल्स के जवान को लगा करंट मौके पर तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के काठगोदाम के नई बस्ती निवासी विनोद चंद्र तिवारी बीते शुक्रवार को एकाएक घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में विनोद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच पुलिस को गौला नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जब विनोद के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया तो परिजनों के पांवों तले की जमीन खिसक गई। शव विनोद का ही निकला। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज भी चल रहा था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही विनोद के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
(Haldwani News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में सेल्फी लेते वक्त नदी में गिरने से किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top