उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखण्ड: आस्था नेगी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, इसी वर्ष उठा था सिर से शिक्षक पिता का साया
1 min read
Army Leftinent Aastha Negi: भारतीय सेना की नर्सिंग कोर में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनी आस्था, विपरीत परिस्थितियों में भी नहीं खोया हौसला…
राज्य की प्रतिभावान बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है है कि कुछ वर्षों पूर्व तक पुरूषों के एकाधिकार वाला क्षेत्र माने जाने वाली भारतीय सेना में भी देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां अब बढ़कर भागीदारी कर रही है। इसी कड़ी में आज राज्य की एक और होनहार बेटी का नाम जुड़ गया है, जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कांडई गांव निवासी आस्था नेगी की, जो सेना के नर्सिंग कोर में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बनी हैं। आस्था की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Army Leftinent Aastha Negi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नौगांव की आयुषी रावत बनी सेना में लेफ्टिनेंट माता-पिता ने लगाए कंधे पर स्टार
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा ब्लॉक के कांडई गांव निवासी आस्था नेगी, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बीते बुधवार को दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में आयोजित दीक्षांत समारोह में आस्था को लेफ्टिनेंट की पदवी से सुशोभित किया गया। बता दें कि वर्तमान में आस्था का परिवार, देहरादून जिले के भानियावाला में रहता है। सबसे खास बात तो यह है कि आस्था ने यह मुकाम ऐसे समय में हासिल किया है जब इसी वर्ष एक हादसे में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। बावजूद इसके प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने न केवल खुद को संभाला बल्कि अपने हौसलों पर काबू रख लेफ्टिनेंट बनने का सपना पूरा किया। दरअसल आस्था के पिता रणवीर सिंह नेगी जनता इंटर कॉलेज बुधोली (यमकेश्वर) में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। इस वर्ष विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान बीते 14/15 फरवरी की रात को हुए एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था। आस्था की मां विनीता नेगी वर्तमान में राजकीय हाईस्कूल बुरांशी में शिक्षिका हैं।(Army Leftinent Aastha Negi)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
