Connect with us
Uttarakhand news: police jawan Jawahar Singh died on the spot in road accident at Dehradun. Uttarakhand police jawan accident

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, पुलिस जवान ने मौके पर तोड़ा दम

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, पुलिस जवान ने मौके पर तोड़ा दम

1 min read

Uttarakhand police jawan accident: दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, परिवार में कोहराम, विभाग में दौड़ी शोक की लहर….

राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन किसी ना किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक दुखद खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां बिहारीगढ़ थाने के अंतर्गत देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास 4 कारों के आपस में टकराने से उनकी चपेट में आने से बाइक सवार पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिसकर्मी की मौत से जहां पुलिस विभाग में शोक की लहर है वही परिजनों मे कोहराम मचा है।
(Uttarakhand police jawan accident)

यह भी पढिए:पौड़ी गढ़वाल: अंकिता भंडारी हत्या मामले में हुआ बड़ा बवाल वीडियो आई सामने

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजाजी नेशनल पार्क के पास हाईवे पर 4 कारो के तेज स्पीड में होने के कारण संतुलन बिगड गया । जिससे वे आपस में टकरा गई , इसी दौरान बाइक सवार पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।बता दें कि मृतक जवान जवाहर सिंह कोतवाली मंगलौर हरिद्वार में तैनात थे। बताते चलें कि जवाहर सिंह सरकारी काम से देहरादून गए हुए थे तभी वापसी में आते वक्त उनके साथ यह हादसा हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
(Uttarakhand police jawan accident)

यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, घर का था इकलौता चिराग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top