उत्तराखण्ड चम्पावत
उत्तराखण्ड: पहाड़ में मिला लापता युवक का शव, घर का था इकलौता बेटा, हत्या की आंशका
1 min read
Champawat murder case: बीते 24 सितंबर से लापता था युवक, शनिवार को मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका…
राज्य के चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां बीते कई दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस सनसनीखेज खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उसके गांव में भी मातम पसर गया है। बताया गया है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह अभी महज 28 साल का था। मृतक की शिनाख्त मोहित पचौली पुत्र नवीन पचौली के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आंशका जताई है। मृतक मोहित बीते 24 सितंबर को एकाएक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पाटी पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।
(Champawat murder case)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ममता हुई फिर से शर्मसार अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के पाटी ब्लाक के बिसारी गांव निवासी 28 वर्षीय मोहित पचौली पुत्र नवीन पचौली बीते 24 सितंबर से लापता था। मोहित की तलाश में जुटी पुलिस को शनिवार को पाटी के रामलीला मैदान के पास बने अवैध टिन शेड से उसका शव बरामद हुआ है। इस खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बताया गया है कि परिवार के इकलौते बेटे मोहित की दो बड़ी बहनें हैं। उसके पिता नवीन पचौली बिसारी गांव में ही दुकान चलाते हैं।
(Champawat murder case)
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: अंकिता भंडारी का अंतिम वीडियो आया सामने भाई ने दिया था गिफ्ट
