Connect with us
Uttarakhand news: If you see another girl Ankita lal missing from chamoli, then definitely contact. Ankita Lal Chamoli missing

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ से एक और लड़की अंकिता हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: पहाड़ से एक और लड़की अंकिता हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

1 min read

Ankita Lal Chamoli missing: अब चमोली से लापता हुई एक और अंकिता, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रहा सुराग, पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से की अपील…

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से किशोरियों के एकाएक लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि उत्तराखंड में जहां एक और अंकिता हत्याकांड के आक्रोश की लपटें अभी बुझी भी नहीं है वही फिर एक और अंकिता के गुमशुदा होने की खबर सामने आ रही है। मामला राज्य के चमोली जिले का है, जहां नंदप्रयाग क्षेत्र के मुनियाली गांव निवासी जयपाल लाल की 18 वर्षीय पुत्री अंकिता बीते क‌ई दिनों से लापता है। परिजन बेटी की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों तथा अंकिता के सभी दोस्तों से बात करने तथा बेटी की काफी खोजबीन के बाद भी जब अंकिता का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के आम जनता से गुमशुदा किशोरी के दिखाई देने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।
(Ankita Lal Chamoli missing)

यह भी पढ़ें- एवलांच हादसा: फरवरी में थी लापता विनय की शादी, परिजन बेसुध, पिता की जुबां पर बस यही बात

चमोली पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए फोटो में किशोरी अंकिता का हुलिया इस प्रकार बताया गया है। रंग गोरा, उम्र 18 वर्ष, नाक, कान, आंख औसत, एवं कद 4 फीट 9 इंच। चमोली पुलिस के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी लापता अंकिता के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आता है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। 18 वर्षीय किशोरी को उसके परेशान माता पिता से मिलाने में मदद करे।
(Ankita Lal Chamoli missing)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में मिला लापता युवक का शव, घर का था इकलौता बेटा, हत्या की आंशका

पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा किशोरी का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
कार्यालय पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252134
निवास पुलिस अधीक्षक चमोली: 01372-252133
प्रभारी निरीक्षक थाना चमोली: 9411112860

यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: अंकिता भंडारी की मां की बिगड़ी तबीयत आईसीयू में भर्ती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top