Connect with us
Uttarakhand news: Another women Priyanka Devi of tehri garhwal went missing. Tehri Garhwal missing women latest news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ से एक नवविवाहिता हुई लापता, पुलिस ने भी की आम जनता से अपील

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: पहाड़ से एक नवविवाहिता हुई लापता, पुलिस ने भी की आम जनता से अपील

1 min read

Tehri Garhwal missing women: बीते रोज से लापता है महिला, काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट…

राज्य में किशोरियों/युवतियों के एकाएक लापता होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब एक ऐसी ही खबर राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां घनसाली तहसील क्षेत्र की एक विवाहिता बीते रोज से लापता है। लापता महिला का नाम प्रियंका देवी बताया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई ‌पता नहीं चला तो परिजनों ने घनसाली थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी आम जनमानस से मदद की अपील की है। टिहरी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट को में महिला का हुलिया उम्र- 20 वर्ष, रंग – गौरा, कद- 5 फिट, इकहरा जिस्म, पहनावा गुलाबी रंग का कुर्ता एंव नीले रंग का पायजामा पहना हुआ बताया गया है।
(Tehri Garhwal missing women)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से एक और लड़की अंकिता हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें

टिहरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के पडागली पट्टी कोटी फैगुल तहसील व थाना घनसाली निवासी अब्बल सिंह पुत्र चैत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी प्रियंका देवी, बीते रोज सुबह 09.30 बजे घर से घनसाली काम से गयी थी, परंतु उसके बाद से वह लापता हैं। अपने सभी रिश्तेदारों व आस-पडोस में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नही चल पाया। टिहरी पुलिस के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी लापता प्रियंका के बारे में कुछ भी पता चलें, या फिर वह कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
(Tehri Garhwal missing women)

यह भी पढ़ें- एवलांच हादसा: फरवरी में थी लापता विनय की शादी, परिजन बेसुध, पिता की जुबां पर बस यही बात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top