Connect with us
Uttarakhand news: Mahika Bisht of Lamgada almora Haldwani became a Leftinent in Indian army. Mahika Bisht uttarakhand Leftinent.

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखण्ड: लमगड़ा की माहिका बिष्ट बनी सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश का बड़ा मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: लमगड़ा की माहिका बिष्ट बनी सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश का बड़ा मान

1 min read

Mahika Bisht: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी अल्मोड़ा की माहिका, वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है माहिका का परिवार…

राज्य के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।‌ खासतौर पर हमेशा से ही देश की सेनाओं में भर्ती होकर देशसेवा करने को लालायित रहने वाले उत्तराखण्ड के वाशिंदों की वर्तमान पीढ़ी भी न केवल अपने साहस, शौर्य एवं बहादुरी से दुश्मनों के दांत खट्टे कर रही है बल्कि अब तो राज्य की बेटियां भी सैन्य क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र निवासी माहिका बिष्ट की, माहिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उसके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Mahika Bisht)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: आस्था नेगी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, इसी वर्ष उठा था सिर से शिक्षक पिता का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सामंड लमगड़ा निवासी माहिका बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बता दें कि बीते 29 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड के दौरान माहिका के परिजनों ने बेटी के कंधों पर सितारे सजाकर खुद उसे सेना को समर्पित किया। बताते चलें कि वर्तमान में अपने परिजनों के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के रामपुर रोड निवासी माहिका ने अपनी पढ़ाई सितारगंज और नैनीताल के डीएसबी परिसर से की है। डीएसबी से बीएससी की डिग्री हासिल करने के उपरांत माहिका ने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। जिसके पश्चात कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर बीते 29 अक्टूबर को वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।
(Mahika Bisht)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नौगांव की आयुषी रावत बनी सेना में लेफ्टिनेंट माता-पिता ने लगाए कंधे पर स्टार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top